गंभीर अपराधों में संलिप्त 01 वांछित फरार अपराधियों पर ₹50,000/- का इनाम घोषित
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । थाना आसपुर देवसरा में पंजीकृत अभियोग में 01 वांछित फरार अभियुक्त आनन्द सिंह उर्फ शोले सिंह पर पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज, परिक्षेत्र द्वारा ₹50,000/- का किया गया इनाम घोषित पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु कठोर कार्यवाही करते हुए जनपद के थाना आसपुर देवसरा में पंजीकृत अभियोग में 01 वांछित फरार अभियुक्त आनन्द सिंह उर्फ शोले सिंह पर ₹50,000/- की पुरस्कार राशि घोषित की गई है।दिनांक 11/12/2025 को ग्राम पूरेधनी, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ के निवासी वादी के भाई को निमंत्रण देने के बहाने से बुलाकर अज्ञात/नामित अभियुक्तों द्वारा जानलेवा हमला करते हुए उसके भाई पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें पीड़ित को गोली लगीं थी। इस गंभीर घटना के परिप्रेक्ष्य में वादी की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना आसपुर देवसरा में संबंधित धाराओं 3(5), 61(2) एवं 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 345/2025 पंजीकृत किया गया था ।अभियुक्त दिनांक 13.12.2025 से लगातार फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पूर्व में पुलिस अधीक्षक, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा दिनांक 23.12.2025 को ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये मात्र) का पुरस्कार घोषित किया गया था।।
पुलिस द्वारा इन अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु समुचित टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही, आमजन से अपील की जाती है कि यदि उपरोक्त वांछित अपराधियों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल नजदीकी थाना अथवा जनपद पुलिस को सूचित करें।इनाम घोषित सभी अभियुक्त आनन्द सिंह उर्फ शोले सिंह पर हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त हैं तथा फरार चल रहा हैं । पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।
ये भी पढ़ें योगी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में भारी बढ़ोतरी!












