मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत पर नावलपुर पहुँची पुलिस ने गुण्डई के बल पर जबरन कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोक

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत पर नावलपुर पहुँची पुलिस ने गुण्डई के बल पर जबरन कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोक।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ ।विजहरा चौकी पर पक्ष रखने का दिया दोनों पक्षों को निर्देश।प्रभारी पुलिस चौकी, विजहरा, थाना कन्धई, जनपद- प्रतापगढ़ के समक्ष दोनों पक्ष पहुंचकर रखा अपना पक्ष, शाम तक मौका मोयना करने तक चौकी प्रभारी ने हो रहे निर्माण कार्य को रोका।पीड़िता सरिता पाण्डेय पत्नी मनोज कुमार पाण्डेय निवासनी- नावलपुर, थाना- कंधई, जिला- प्रतापगढ़ ने बताया कि उसके पति रोजी रोटी के लिए महाराष्ट्र के मुम्बई में रहते हैं। घर पर उसकी 65 वर्षीय बुजुर्ग सासु मां व तीन बच्चे रहते हैं। उसके सगे चचिया ससुर अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र स्व राम प्रताप पाण्डेय निवासी व उनका लड़का पुष्पेन्द्र पाण्डेय उर्फ पंकज पाण्डेय आबादी की जमीन, जिसका बंटवारा उसके ससुर जी स्व जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के जमाने में हुआ था। उस हिसाब से उसके पति मनोज कुमार पाण्डेय व देवर विनोद कुमार पाण्डेय जो वर्तमान में सपरिवार सूरत में रहते हैं। दोनों भाई संयुक्त रूप से आबादी के दक्षिणी छोर पर अपने प्राप्त हिस्से में 20 साल पहले घर बनवाकर रहने लगे और पुश्तैनी घर अपने सगे चाचा अनिल कुमार पाण्डेय को छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके रास्ते को खत्म करते हुए उसके चचिया ससुर अनिल कुमार पाण्डेय व उनके लड़के पंकज पाण्डेय अपना घर एक साल पहले बनवाए और उसके व उसके परिवार वालों को आने-जाने के लिए छोटा सा सकरा रास्ता छोड़ अपने घर के आगे से दिए। उसके पति व देवर के न रहने पर महिलाओं को कमजोर समझते हुए उसका फायदा उठाकर अनिल कुमार पाण्डेय व पंकज पाण्डेय ने अपना मकान बना लिये और उसे आश्वस्त किया कि जितना रास्ता हम दिए हैं, उतना रास्ता अपना सीमेंट चद्दर से निर्मित भूंसे के घर के अंश भाग को गिराकर आने-जाने के लिए लगभग 12 फिट का रास्ता उसको मिल जाएगा। इस तरह मौखिक समझौते को स्वीकार कर पीड़िता व उसके पति एवं देवर का परिवार उस समय मान लिये। परन्तु उसके चचिया ससुर अनिल कुमार पाण्डेय और उनके लड़के पंकज पाण्डेय की नियत ठीक नहीं रही और कल दिनांक- 06/04/2026 को प्रार्थिनी की दीवाल से सटाकर और रास्ता को बंद करके नींव खोदने लगे। पीड़िता और उसकी बूढ़ी सासु माँ भानमती पाण्डेय जब निर्माण कार्य को रोकने के लिए गई तो उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दिये। साथ ही जान से मारने की धमकी दिए कि तुम लोग अब यहाँ दिखी तो इसी नींव में खोदकर गाड़ दूंगा। जब तक तुम्हारे लड़के आयेंगे तब तक तुम्हारा काम तमाम हुआ रहेगा। पीड़िता के पति मनोज कुमार पाण्डेय फोन करके चाचा अनिल कुमार पाण्डेय और उनके लड़के पंकज पाण्डेय से बात भी किये और निवेदन भी किया कि वह 10 दिन में घर आ रहा है। आबादी का जो समझौता हुआ था, उसके मुताविक आप अपने में निर्माण करिये। सिर्फ उसका रास्ता छोड़कर निर्माण कार्य करिये।बहुत मिन्नत के बाद भी अनिल कुमार पाण्डेय और पंकज पाण्डेय कोई भी बात मानने को तैयार नहीं हैं। यदि उपरोक्त लोग जबरन अपना निर्माण कार्य सम्पन्न कर लेंगे तो पीड़िता व उसके परिवार का रास्ता बंद हो जाएगा और उसे बहुत बड़ी क्षति होगी।

ये भी पढ़ें पहलमापुर में श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह कथा हुए शामिल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल