माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को ‘नमो भारत ट्रेन’ (आरआरटीएस) शताब्दी नगर से मोदीपुरम खंड का करेंगे उद्घाटन

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को ‘नमो भारत ट्रेन’ (आरआरटीएस) शताब्दी नगर से मोदीपुरम खंड का करेंगे उद्घाटन

समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

मेरठ/गाजियाबाद।दिनांक: 12 फरवरी, 2026मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हिंडन एयरपोर्ट स्थित मीटिंग हॉल में मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।बैठक में आगामी 22 फरवरी, 2026 को प्रस्तावित आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) ‘नमो भारत ट्रेन’ के मेरठ में शताब्दी नगर से मोदीपुरम तक निर्मित रेलखंड के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में अवगत कराया गया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उक्त रेलखंड का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इस खंड के प्रारंभ होने से क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ मेरठ एवं आसपास के जनपदों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उद्घाटन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, जनसुविधाओं तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आरआरटीएस परियोजना के संचालन प्रारंभ होने से क्षेत्र को तीव्र, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को समय की बचत एवं बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ प्राप्त होगा।समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त मेरठ श्री भानु चंद्र गोस्वामी, एडीजी मेरठ श्री भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ श्री कलानिधि नैथानी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं उत्तरदायित्वबोध के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें