जनपद एटा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, फर्रुखाबाद से नोएडा जा रहा परिवार घायल

जनपद एटा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, फर्रुखाबाद से नोएडा जा रहा परिवार घायल

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद का झोंका आने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार परिवार के लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद से नोएडा जा रहा एक परिवार कार से सफर कर रहा था। देर रात हाईवे पर यात्रा के दौरान चालक को नींद आने लगी, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे का मुख्य कारण चालक को नींद का झोंका आना प्रतीत हो रहा है। घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें