एटा में ससुरालवालों पर तेजाब पिलाने का आरोप, विवाहिता की मौत

एटा में ससुरालवालों पर तेजाब पिलाने का आरोप, विवाहिता की मौत; मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

संवादाता अमन अहमद: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को जबरन तेजाब पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामला एटा शिकोहाबाद रोड स्थित नई बस्ती का है, जहां साहवर क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी हुई थी। मृतका की मां का कहना है कि घटना से एक दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी से फोन पर बात की थी। उस दौरान बेटी रो रही थी और उसने बताया कि उसे मारा-पीटा जा रहा है और तलाक की धमकी दी जा रही है। इस पर मां ने उसे ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे अगले दिन आकर उसे अपने साथ ले जाएंगी।

लेकिन जब अगले दिन परिवार बेटी के ससुराल पहुंचा, तो मोहल्ले वालों ने बताया कि उनकी बेटी ने कोई जहरीली चीज खा ली है और उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। जब परिवार वाले अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने बताया कि युवती को तेजाब पिलाया गया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटी की मौत के बाद दामाद पर फैसले का दबाव बनाने और सच्चाई छुपाने का आरोप भी मायके पक्ष ने लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो पूरे मामले की सच्चाई को सामने ला सकती है।

यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

ये भी पढ़ें एटा: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एटा डीएम को सोपा ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें