प्रतापगढ मे नाबालिक युवक को चढा प्यार का बुखार गर्लफ्रेंड से शादी के हाईटेशन तार से 40 मिनट लटका थानेदार से बोला फेरे करवाओ तभी उतरूंगा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । आसपुर देवसरा इलाके के भाऊपुर मे किशोर प्रेम,-प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज लाइन पर लटक गया सैफाबाद चौकी के गांव मे हुई घटना से हड़कंप मच गया परिजनो व ग्रामीणो के शोर- शराबे पर विद्युत कर्मचारियो ने किशोर को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा ।इसे संयोग ही कहेंगे कि किशोर जिस वक्त हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़ा उस समय रोस्टिंग के कारण विद्युत आपूर्ति बंद थी ।भावपुर का किशोर पट्टी इलाके की किसी किशोरी से प्रेम करता है और उससे बातचीत भी करता है बीच मे वह उससे मिलने आया तो उसकी पिटाई हो गई ।जिसकी जानकारी जब परिजनो को हुई तो उन्होंने किशोर पर प्रतिबंध लगाया और उसका मोबाइल छीन लिया नाराज होकर किशोर गांव मे गुजरी हाई वोल्टेज लाइन पर जाकर लटक गया यह देखते ही हंगामा खड़ा हो गया ग्रामीणो के शोर-शराबे पर परिजन भी पहुंचे और किशोर को नीचे उतार।
ये भी पढ़ें रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, एक घायल












