जनपद में शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी दरोगा हुआ सस्पेंड।

जनपद में शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी दरोगा हुआ सस्पेंड।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा

 

प्रतापगढ़। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मान्धाता थाने में तैनात एक दरोगा (उपनिरीक्षक) पर महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी दरोगा के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सस्पेंड कर दिया है।

प्रतापगढ़ जनपद से खाकी को शर्मसार करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। मान्धाता थाने में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) अर्जुन सिंह पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने और यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात दरोगा अर्जुन सिंह से एक मुकदमे की पैरवी के दौरान हुई थी।आरोप है कि दरोगा अर्जुन सिंह ने खुद को कुंवारा (अविवाहित) बताया और महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद दरोगा ने महिला को प्रतापगढ़ के अलग-अलग होटलों में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का यह भी दावा है कि आरोपी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में उससे शादी करने का वादा किया था और उसकी तस्वीरें भी उसके पास मौजूद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय बाद जब महिला ने दरोगा पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। जांच करने पर पीड़िता को पता चला कि दरोगा अर्जुन सिंह पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने और महिला द्वारा शादी की जिद करने पर आरोपी दरोगा ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। न्याय के लिए पीड़िता ने प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, प्रतापगढ़ के महिला थाने में आरोपी दरोगा अर्जुन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संगीता को सौंपी गई है। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त विधिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें