प्रतापगढ़ सीडी रेशियो में गिरावट पर सीडीओ सख्त, कमजोर बैंकों को चेतावनी

प्रतापगढ़ सीडी रेशियो में गिरावट पर सीडीओ सख्त, कमजोर बैंकों को चेतावनी

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा बैठक में कम सीडी (क्रेडिट-डिपॉजिट) रेशियो वाले बैंकों पर कड़ा रुख अपनाते हुए 40 प्रतिशत से कम सीडी रेशियो वाले बैंकों को विशेष कार्ययोजना बनाकर जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराना बैंकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में सीडीओ ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं के लंबित ऋण प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया जाए तथा बिना किसी ठोस और वैध कारण के पात्र आवेदकों के ऋण आवेदन निरस्त न किए जाएं।

उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम स्वनिधि, ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, डेयरी, फिशरीज केसीसी, स्वयं सहायता समूह तथा पीएम सूर्य घर योजना के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने खरीफ फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को समय से कवर करने पर जोर देते हुए कहा कि बैंक नियमित क्रेडिट कैंप आयोजित करें, ताकि छोटे व्यापारियों, किसानों और जरूरतमंद लोगों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक के अंत में डॉ. राममोहन मीना ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें