जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर सख्त, शिकायतों के निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने आज पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए एसपी ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पारदर्शी और परिणामोन्मुख कार्यवाही की जाए।












