पट्टी चौक पर ‘भीषण जाम’ से लोग परेशान, घंटों फंसे रहते हैं राहगीर ।

पट्टी चौक पर ‘भीषण जाम’ से लोग परेशान, घंटों फंसे रहते हैं राहगीर ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

पट्टी (प्रतापगढ़)। नगर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल पट्टी चौक पर लगने वाला रोज़ाना जाम अब आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। चिलचिलाती धूप में घंटों तक जाम में फंसे राहगीर और वाहन चालक भारी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, चौक पर अक्सर भाषण, भीड़भाड़ और अव्यवस्थित यातायात के कारण हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे भीषण जाम” की स्थिति बन जाती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो पा रही है। व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर इस जाम की समस्या से स्थायी निजात कब तक मिल पाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें