मिशन शक्ति अभियान: थाना कन्धई की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक।

मिशन शक्ति अभियान: थाना कन्धई की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आज दिनांक 06.05.2026 को थाना कन्धई की एंटी रोमियो टीम द्वारा प्रकाशपुर तिराहे पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया।

प्रमुख हेल्पलाइन नंबर:

वूमेन पावर लाइन – 1090

महिला हेल्पलाइन – 181

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

पुलिस आपातकालीन सेवा – 112

चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098

स्वास्थ्य सेवा – 102 / 108

साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930

इसके अतिरिक्त नए आपराधिक कानूनों, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिलाओं/बालिकाओं की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उन्हें थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407356 की जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें