जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर ने सुनीं आमजन की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण वैस भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का पारदर्शी, निष्पक्ष और परिणामोन्मुख निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।












