त्यौहारों पर सुरक्षा के मद्देनज़र एसएसपी एटा ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

त्यौहारों पर सुरक्षा के मद्देनज़र एसएसपी एटा ने भारी पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में एसएसपी ने रविवार को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं भारी पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को चौकसी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था में व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारों के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि आम जनता निर्भय होकर अपनी खरीदारी व पूजा-अर्चना कर सके।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है बल्कि नागरिकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और सशक्त करना भी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal