कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस संगोष्ठी, छात्राओं ने बांधा देशभक्ति का समा
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदानों को स्मरण करते हुए उपस्थित जनसमूह को उनके योगदान से अवगत कराया। संगोष्ठी में राष्ट्रप्रेम और एकता पर विचार प्रस्तुत किए गए, जिससे सभी के मन में देशभक्ति की भावना प्रबल हुई।
इस अवसर पर प्रिंटिस स्कूल की छात्राओं ने मधुर स्वर में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। गीतों ने उपस्थित लोगों के हृदय में उमंग और गर्व की भावना जागृत कर दी। कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर सभी को संकल्प दिलाया गया।ये भी पढ़ें विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस













