विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। विश्व हिंदू महासंघ (उ.प्र) एटा द्वारा आजादी के महापर्व 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन आगरा रोड स्थित मोती गैस गोदाम के सामने ध्वजारोहण कर बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरेंद्र मोहन सरस्वत, जिलाध्यक्ष प्रभात कुलश्रेष्ठ, जिला प्रभारी दीपक कुशवाहा, जिला महामंत्री प्रकाश चंद्र भांति, युवा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी नलिन राजन गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष प्रमोद गिरी, युवा जिला उपाध्यक्ष सुमित प्रताप, जिला मंत्री सोनू तोमर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंज उठा।

ये भी पढ़ें शारदा सिनेप्लेक्स का भव्य उद्घाटन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें