इंदौर थाना द्वारकापुरी पुलिस द्वारा होली पर्व को देखते हुए सभी बदमाश गुंडों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई।
संवाददाता संतोष यादव।

इंदौर तस्वीरों में आप जिन चेहरों को देख रहे हैं यह सभी चेहरे थाना द्वारकापुरी क्षेत्र के सर्टेन टपोरी छाप बदमाश है। अन्य दिनों में विशेष का त्योहार पर यह आपको जबरदस्ती रोककर धमकाते हुए या किसी प्रकार का विवाद करते हुए नजर आएंगे। शहर में आदतन अपराधियों पर नियंत्रण हेतु होली, रंग पंचमी के मध्देनजर अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद कलादगी, एवं अति पुलिस उपायुक्त जोन 4 श्री दिनेश अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री शिवेंद्र जोशी के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी निरीक्षक श्री मनीष मिश्र के मार्गदर्शन में विस्तृत कार्य योजना के तहत अपराधियों को थाने लाकर गुंडा परेड आयोजित की। सभी बदमाशों को नोटिस तामील करा कर अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई गई। थाना द्वारकापुरी पुलिस के द्वारा सभी गुंडे बदमाशों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।












