सांगीपुर में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत, परिजनों का आक्रोश—10 लाख मुआवज़ा व ज़मीन की मांग
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी लालगंज अझारा (प्रतापगढ़)।

थाना सांगीपुर अंतर्गत पूरे अमन भोजपुर गांव में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ओम प्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना से आहत परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार ने सरकार से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा रहने व आजीविका के लिए ज़मीन उपलब्ध कराने की मांग रखी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए परिजनों से बातचीत की। अधिकारियों के समझाने-बुझाने और आश्वासन के बाद परिजन मान गए, जिसके उपरांत शव का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
थाना: सांगीपुर
तहसील: लालगंज अझारा
जनपद: प्रतापगढ़












