जिला साहू संघ बेमेतरा की आवश्यक बैठक 11 जून को
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा। जिला साहू संघ बेमेतरा (सम्बद्ध छत्तीसगढ़ साहू संघ, पंजीयन क्रमांक 33/61) की एक आवश्यक बैठक आगामी 11 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। जिला साहू संघ के अध्यक्ष नारद साहू (अधिवक्ता) एवं महासचिव बेनूराम साहू द्वारा जारी सूचना में तहसील, परिक्षेत्र, ग्रामीण एवं नगर साहू संघ के समस्त अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इनमें मासिक आय-व्यय का प्रस्तुतीकरण, कार्यकारिणी का विस्तार, जिला साहू संघ बेमेतरा की वर्तमान परिस्थितियों एवं न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी, छत्तीसगढ़ साहू संघ के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तथा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर विचार-विमर्श शामिल हैं। यह बैठक 11 जून 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से जिला साहू संघ (भामाशाह कार्यालय), बेमेतरा में आयोजित होगी। जिला साहू संघ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
जारीकर्ता :
नारद साहू (अधिवक्ता) – अध्यक्ष, जिला साहू संघ बेमेतरा
बेनूराम साहू – महासचिव, जिला साहू संघ बेमेतरा












