प्रतापगढ़ के लालगंज में आंधी–बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त
लालगंज (प्रतापगढ़)।मंगलवार की शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने तहसील लालगंज क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां टूटकर हाईवे व सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
आंधी–बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। तेज हवाओं के कारण दुकानदारों के टिन शेड और छप्पर उड़ गए, जिससे दुकानों को नुकसान पहुंचा। सड़क पर खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक बदले मौसम के कारण लोग सहम गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। प्रशासन द्वारा हालात का जायजा लिया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्था बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
ये भी पढ़ें जिला साहू संघ बेमेतरा की आवश्यक बैठक 11 जून को












