प्रतापगढ़ में इंस्पेक्टर का कथित ऑडियो वायरल, जातिवादी टिप्पणी के आरोप; लाइन हाजिर
प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक राधे बाबू से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। वायरल ऑडियो में ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
मामले ने तूल पकड़ते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक राधे बाबू को लाइन हाजिर (पुलिस लाइन अटैच) कर दिया है। इसे प्रारंभिक अनुशासनात्मक कार्रवाई माना जा रहा है।
इधर, कुंडा तहसील के वरिष्ठ पत्रकार रूपेंद्र शुक्ला ने पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ और आईजी रेंज प्रयागराज को लिखित शिकायत भेजकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय स्तर पर आक्रोश की स्थिति बताई जा रही है। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से अब तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें एटा पीलुआ थाना समाधान दिवस में डीएम की पहल से सुलझा वर्षों पुराना पारिवारिक विवाद।












