आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस का आयोजन

आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस का आयोजन

रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश

रेलवे बोर्ड द्वारा प्रायोजित ‘‘अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस’’ के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी यतेन्द्र कुमार एवं आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आफताब अहमद के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न समपार फाटकों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर समपार फाटक बंद रहने पर बरती जाने वाली सावधानियों तथा नियमों की अवहेलना से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं के संबंध में सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक किया गया। विशेष रूप से गेट बूम के नीचे से दुपहिया वाहनों को निकालने जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचने के लिए लोगों को समझाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वाहनों पर सुरक्षा संबंधी स्टीकर लगाए गए तथा पम्फलेट वितरित किए गए। सड़क उपयोगकर्ताओं को बताया गया कि मानव जीवन अमूल्य है और कुछ क्षणों की जल्दबाजी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस के अवसर पर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में संरक्षा विभाग के समस्त संरक्षा सलाहकारों द्वारा आगरा मंडल के समपार फाटक संख्या 6, 8, 77, 496, 498, 499, 501 एवं 511 पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों पर सेफ्टी पोस्टर, पम्फलेट एवं स्टीकर लगाए गए तथा लोगों के बीच सुरक्षा संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। सड़क उपयोगकर्ताओं को सलाह दी गई कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय सदैव सावधानी बरतें, जल्दबाजी न करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। उन्हें बताया गया कि फाटक बंद होने पर ट्रेन के गुजरने और बैरियर खुलने तक प्रतीक्षा करें तथा कभी भी बंद फाटक के ऊपर, नीचे अथवा किनारे से पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि यह जानलेवा हो सकता है। अभियान के दौरान यह भी अपील की गई कि गेटमैन पर फाटक खोलने के लिए अनावश्यक दबाव न बनाएं तथा उनके साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती न करें। रेलवे की संरक्षा व्यवस्था सभी यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है, जिसका पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें