स्वतंत्रता दिवस पर डीहबलई में होगी ग्रामीण लंबी कूद प्रतियोगिता मे अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्रीआचार्य देवव्रत जी महाराज होंगे मुख्य अतिथि
संवाददाता सुमित मिश्रा
आचार्य देवव्रत जी महाराज होंगे मुख्य अतिथि, विजेताओं को साइकिल से लेकर टैबलेट तक मिलेंगे पुरस्कार
प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामसभा डीहबलई में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आदर्श ग्रामीण लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 15 अगस्त को किया जाएगा।
आयोजक समाज सेवी आदर्श पांडेय के अनुसार प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री आचार्य देवव्रत जी महाराज होंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को रेंजर साइकिल, द्वितीय विजेता को कूलर और तृतीय विजेता को मिक्सी प्रदान की जाएगी। वहीं क्षेत्रीय स्तर पर विशेष पुरस्कार के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को टैबलेट दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यदि ग्रामसभा डीहबलई का कोई प्रतिभागी क्षेत्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है तो उसे ग्रामसभा पुरस्कार के साथ क्षेत्रीय स्तर का स्मार्टफोन पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन शिकवे की बगिया में होगा और कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है।
“स्वस्थ युवा, मजबूत देश—खेल से बढ़ेगा आत्मविश्वास और एकता से बनेगा विकसित डीहबलई।”












