हर घर तिरंगा, हर वार्ड तिरंगा अभियान के तहत पजावा रामलीला मैदान से 151 फीट भव्य निकाली गई तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा, हर वार्ड तिरंगा अभियान के तहत पजावा रामलीला मैदान से 151 फीट भव्य निकाली गई तिरंगा यात्रा

 

देश भक्ति के रंग में रंगा पूरा हिंदुस्तान, तिरंगे की शान राष्ट्र भक्ति का अभियान 

संवाददाता आयुष मिश्र 

प्रयागराज 10 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे रामलीला मैदान

के प्रांगण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज राष्ट्रभक्ति का एक विराट जन-आंदोलन बन चुका है।

 

देशभर में निकाली जा रहीं ‘भव्य तिरंगा यात्राएं’ राष्ट्रीय एकता का पावन संदेश लेकर हर घर तक पहुँच रही हैं।

 

देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी महापौर की अध्यक्षता में प्रयागराज के पजावा रामलीला मैदान की पावन धरा से 151 फीट तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा अतरसुइया थाना, गोल पार्क ,सब्जी मंडी ,खत्री पाठशाला से होते हुए पजावा रामलीला मैदान में समाप्त हुई।

वर्तमान महापौर ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि हमारी एकता और अखंडता, शान , स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। आयोजकों ने नागरिकों से हर घर तिरंगा,हर वार्ड तिरंगा अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। बड़ी संख्या में नगर निगम के अधिकारी और पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता , गणेश केसरवानी, नीरज त्रिपाठी, गिरी शंकर प्रभाकर, साहिल अरोरा, रणविजय सिंह अरुण निषाद,आभासाहू किरन, ज्योति, पूनम चौरसिया और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समर्पित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें