बाघराय थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार की बड़ी कार्रवाई, से दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा |
प्रतापगढ़। थाना बाघराय पुलिस ने माननीय न्यायालय से जारी वारंट के क्रम में अभियान चलाकर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों को उनके घर के पास से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बाघराय पुलिस टीम ने प्राप्त ऑनलाइन वारंट के आधार पर अभियुक्तों की तलाश की।
इसी क्रम में उ0नि0 विनीत कुमार यादव मय हमराह रि0का0 यादवेन्द्र यादव द्वारा गुधुन प्रसाद पुत्र राम स्वरूप, उम्र करीब 54 वर्ष, निवासी बरबसपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
वहीं उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव द्वारा मुरली विश्वकर्मा पुत्र राजबहादुर विश्वकर्मा, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी औतारपुर, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण
1. गुधुन प्रसाद पुत्र राम स्वरूप, उम्र करीब 54 वर्ष, निवासी बरबसपुर, थाना बाघराय, प्रतापगढ़।
2. मुरली विश्वकर्मा पुत्र राजबहादुर विश्वकर्मा, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी औतारपुर, थाना बाघराय, प्रतापगढ़।
पुलिस टीम
उ0नि0 विनीत कुमार यादव मय हमराह रि0का0 यादवेन्द्र यादव एवं उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।












