सगे भाई ने ही चाकू मार कर की थी बहन की हत्या, डॉक्टर से बोला सरिये पर गिरी।
संवाददाता संतोषयादव।
इंदौर। घटना नंदा नगर में पुलिस सहायता केंद्र के पास की है। 27 मार्च को 18 वर्ष शिवानी की मौत हुई थी, उसके भाई शिवम राजपूत ने बताया कि सरिये पर गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो डॉक्टर ने कहा शिवानी की चाकू से हत्या की गई है। तुरंत पुलिस हरकत में आई और अपनी जांच शुरू की जहां जांच में पाया गया कि शिवम राजपूत ने ही अपनी छोटी बहन शिवानी की चाकू मारकर हत्या की है। उसे शक था कि शिवानी लड़कों से फोन पर बात करती है। परदेसी पुरा पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि शिवानी लड़कों से फोन पर बात करती थी इस बात पर कहां सुनी हो गई थी वह उसे समझा रहा था उसने गुस्से में बुरा भला बोलना शुरू कर दिया शुभम को गुस्सा आ गया और उसने ताबड़तोड़ अपनी छोटी बहन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मारने के बाद वह खुद उसे अस्पताल ले गया और डॉक्टर को उसने बहन को सरिया से घायल होना बताया था ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शिवपुरी निवासी शिवम राजपूत कोरोना के बाद इंदौर आया था। वह एक फ्लावर की दुकान पर काम करता था। वहीं शिवानी ने 12वीं की परीक्षा दी थी। शुभम ने बताया चाकू मारने के बाद शिवानी तड़प रही थी उसने मुझसे कहा कि मुझे बचा ले अब मैं किसी से बात नहीं करुंगी। मैं तुरंत उसे अस्पताल ले गया था।












