जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित

जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन की नई कार्यकारिणी घोषित

संवाददाता रोहित कुमार इटावा। जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन द्वारा सिंचाई डाक बंगला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने की। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई और नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौजवानों ने भाग लिया। साथ ही कुछ आर्मी के जवान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन के उद्देश्यों की सराहना की। जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और समाज हित में कार्य करने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन युवाओं, किसानों और समाज के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

नई कार्यकारिणी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन संगठन को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें लालगंज में तेज गर्मी से सीसी सड़क फटी, जांच शुरू

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें