एटा में जैन मेला रथयात्रा का शुभारंभ

एटा में जैन मेला रथयात्रा का शुभारंभ: राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, ध्वजारोहण से बढ़ा उत्साह

संवादाता अमन अहमद। एटा में जैन मेला रथयात्रा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल पर फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और ध्वजारोहण कर रथयात्रा की शुरुआत की।

इस मौके पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एटा के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अनुज चौहान और मंत्री सुधीर चौहान बबलू समेत सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।

सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा गुप्ता के प्रतिनिधि पंकज गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली और 50 से अधिक महिलाओं ने रथयात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को खास बना दिया।

डॉ. चौहान ने समाज में आपसी एकता और बच्चों के संस्कारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जैन समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी इस धार्मिक आयोजन में जुड़ रहे हैं, जो सामाजिक सौहार्द और धार्मिक सद्भाव की मिसाल है।

जैन दिगंबर मंडल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली यह रथयात्रा इस बार और भी विशेष रही क्योंकि इसका उद्घाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के हाथों हुआ।

ये भी पढ़ें रायबरेली में सनसनीखेज घटना: लापता युवती का शव नदी में मिला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें