एटा में सिलेंडर में लगी आग पर फायर ब्रिगेड का त्वरित नियंत्रण
संवादाता अमन अहमद। एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के लोधीपुरम मोहल्ले में रविवार को खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। अकबर के घर में हुई इस घटना से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सहायक फायर अधिकारी केतन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि घर का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
आग बुझाने वाली टीम में सहायक फायर अधिकारी के अलावा फायर कर्मी सुखबीर गौतम, प्रवीण चौधरी, जितिन चौधरी, समीर खान, दीपेंद्र कुमार और फायर टेंडर जुगनू चौधरी शामिल रहे।
ये भी पढ़ें रायबरेली में सनसनीखेज घटना: लापता युवती का शव नदी में मिला












