प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर जल निगम की पाइप फटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर जल निगम की पाइप फटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। शहर के एमडीपीजी कॉलेज के सामने प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर जल निगम की पाइप फट जाने से प्रतिदिन सुबह और शाम घंटों तक पानी की बर्बादी हो रही है। पाइप से तेज़ दबाव के साथ पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा भी बना हुआ है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से पानी लगातार बह रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है। लोगों का कहना है कि इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है, बल्कि सड़क पर जलभराव और फिसलन की स्थिति भी पैदा हो रही है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जल निगम से जल्द से जल्द पाइप की मरम्मत कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में आयोजित NDTV के डिबेट शो में कांग्रेस ने रखा अपना पक्ष

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें