जनपद जलेसर पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को धार दबोचा

जनपद जलेसर पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को धार दबोचा

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। थाना जलेसर पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए दुष्कर्म प्रकरण में लंबे समय से वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना जलेसर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 522/2025 में गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी सुशील पुत्र रामपाल सिंह, निवासी मौहल्ला अकबरपुर हवेली, जलेसर को धरदबोचा। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333 (चोट या हमला कर अनधिकृत प्रवेश), 127(2) (गलत तरीके से बंदी बनाना), 64(1) सहित पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) लगाई गई थी। विवेचना के दौरान पोक्सो की धारा 4(2) हटाते हुए बीएनएस की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के आशय से हमला/अपराधिक बल) को जोड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान और तेज किए जाएंगे। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक जयवीर सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा कांस्टेबल कृष्णगोपाल शामिल रहे। टीम की कार्यवाही की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें