जन-सुनवाई में सख्ती: ‘जनता की हर शिकायत हमारा आदेश’ — उपायुक्त दहिया

जन-सुनवाई में सख्ती: ‘जनता की हर शिकायत हमारा आदेश’ — उपायुक्त दहिया

दैनिक चक्र न्यूज़ चैनल
जिला क्राइम रिपोर्टर — सागर गोयल
पानीपत, हरियाणा

जन-सुनवाई को जिम्मेदारी और जवाबदेही का कड़ा मंच बताते हुए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जनता समाधान शिविर में गैर-हाज़िर अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों की हाजिरी पद अनुसार जांची गई और अनुपस्थित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जनता की हर शिकायत उनके लिए आदेश है और उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

एसडीएम मनदीप का निर्देश—लंबित मामलों पर तेजी लाएं विभाग

सभा में एसडीएम मनदीप कुमार ने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को तुरंत गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी विभाग अपेक्षित कार्य में ढिलाई करे तो यह सीधे जनता के साथ अन्याय है।

विभागीय अधिकारियों ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

सीईओ डॉ. किरण व निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि शिविर में कई महत्वपूर्ण मामलों पर तुरंत निर्णय लेकर समाधान प्रक्रिया शुरू की गई है।

डीएसपी आत्मा राम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत प्राथमिकता पर ली गई और यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी फरियादी निराश न लौटे। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

प्रार्थियों ने रखी अपनी समस्याएँ, उपायुक्त ने दिए तात्कालिक कार्रवाई के आदेश

जनता समाधान शिविर में आए विभिन्न प्रार्थियों ने अपनी समस्याएँ रखीं—

कचरौली के लखमी, रामदिया, सूरजभान, विनोद और राजकुमार ने गांव के अंदर से फैक्टरी हटवाने की मांग की। यशपाल ने मॉडल टाउन के डाकघर और पावर हाउस के बीच पड़ी जमीन पर थाना बनवाने का अनुरोध किया। कार्तिक ने दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की मांग रखी, जिस पर उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सत्यवान ने ऑनलाइन जमाबंदी में नाम दर्ज करवाने की समस्या रखी। सूरजभान ने डिपो धारक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

कुल 30 शिकायतें दर्ज—सबसे अधिक फैमिली आईडी, पुलिस और पेंशन विभाग से संबंधित

शिविर में कुल 30 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश मामले फैमिली आईडी, पुलिस विभाग और पेंशन से जुड़े पाए गए। उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मौजूद रहे विभिन्न विभागों के अधिकारी

इस मौके पर सीईओ डॉ. किरण, निगम ज्वाइंट कमिश्नर मनी त्यागी, डीएसपी आत्मा राम, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीएफएससी नीतू, डॉ. प्रज्ञा (ईएसआई), कार्यकारी अभियंता करण बहल, डीपीओ परमिंदर कौर, सहायक अभियंता कृषि सुधीर, डॉ. अशोक लोहान, कोच सुषमा, सहायक रोजगार अधिकारी विनीता समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें