जम्मू-कश्मीर: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें सक्रिय, पाकिस्तान के 4 एयरबेस तबाह

जम्मू-कश्मीर में अलर्ट: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें सक्रिय, पाकिस्तान के 4 एयरबेस तबाह

श्रीनगर– भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारतीय सेना ने श्रीनगर, अवंतिपोरा, बड़गाम और पुलवामा में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है। यह कदम पाकिस्तान की किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए उठाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार एयरबेस को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया है। वहीं, भारत ने सलाल डैम से लगातार दूसरे दिन पानी छोड़ा है, जिससे पाकिस्तान के निचले इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद, कराची और लाहौर जैसे प्रमुख शहरों में सायरन बजाए जा रहे हैं और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा पार के हालात गंभीर होते जा रहे हैं और दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है।

स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है रक्षा मंत्रालय, और हर संभावित खतरे के लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें विधायक मारहरा ने शहीद स्मारक स्थल के सौंदर्यीकरण का किया लोकार्पण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें