जेठवारा हत्याकांड का खुलासा, 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 3 पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित युवक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मामले में एक अभियुक्त को सोनपुर-दौलतपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चल रहे तीन नामजद अभियुक्तों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।पुलिस की जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश और चचेरी बहन को साथ ले जाने के विवाद को लेकर आरोपियों ने हत्या की साजिश रची थी। इसी रंजिश के चलते पूरेचन्दन, खटवारा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।जेठवारा हत्याकांड में 1 अभियुक्त गिरफ्तार। 3 फरार नामजद अभियुक्तों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित। पुरानी रंजिश और चचेरी बहन को ले जाने के विवाद में हुई थी हत्या फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार छापेमारी जारी।
ये भी पढ़ें जेठवारा हत्याकांड का खुलासा, 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 3 पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित












