प्रतापगढ़: प्रेम विवाह का खूनी अंजाम! साले ने जीजा को गोलियों से भून डाला, इलाके में सनसनी
जिला संवाददाता प्रतापगढ़। जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र की डेरवा चौकी अंतर्गत खटवारा गांव में मंगलवार को प्रेम विवाह की रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक राजू सिंह ने करीब एक वर्ष पहले खुशबू वर्मा से प्रेम विवाह किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस विवाह से नाराज खुशबू का भाई पिंटू वर्मा अपने साथी तेज बहादुर वर्मा तथा अन्य तीन अज्ञात लोगों के साथ पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठा था। जैसे ही राजू सिंह वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से राजू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जेठवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम विवाह से उपजी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम सहित कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
प्रतापगढ़। जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र की डेरवा चौकी अंतर्गत खटवारा गांव में मंगलवार को प्रेम विवाह की रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।