रेड क्रॉस व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का संयुक्त जागरूकता अभियान
समवाददाता पवन सुर्यवंशी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद । रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में चाइनीज़ मांझे के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता हेतु तीन दिवसीय अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किया। जागरूकता अभियान के अंतर्गत रेड क्रॉस सोसाइटी व जिला विधिक विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को चाइनीज़ मांझे से होने वाले गंभीर नुकसान की जानकारी दी और इसके प्रयोग न करने की अपील की। सेंट एंथोनी स्कूल, कैंट फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ अपर जिला जज संजय कुमार, आश्वर्या उपाध्याय तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शीश मेहरोत्रा ने उपस्थित लोगों को चाइनीज़ मांझा का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य निशात तिवारी, कौशल्या गिरी, आयुषीमेंद्र परिहार, भारती मिश्रा, अवनिंद्र सक्सेना, अमित सक्सेना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों—कानोड़िया इंटर कॉलेज, एनएकेपी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय आदि—में भी आयोजित किया गया। सीपी विद्या निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिला जज संजय कुमार, डॉ. मिथलेश अग्रवाल, एडवोकेट जवाहर सिंह गंगवार, सुरेंद्र कुमार राणा, शीश मेहरोत्रा व योगेश तिवारी ने लगभग 4500 विद्यार्थियों को चाइनीज़ मांझे का प्रयोग न करने की अपील करते हुए शपथ दिलाई। साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 100 जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए गए।












