नशा तस्करी के खिलाफ थाना कम्पिल पुलिस को बड़ी सफलता, 54 किलो नाजायज गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता पवन सूर्यवंशी फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद । अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व थाना कम्पिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।टीम ने 54 किलो नाजायज गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार दिनांक 22 जनवरी 2026 को थाना कम्पिल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीनों अभियुक्तों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 05 ट्रॉली बैग में रखा कुल 54 किलो नाजायज गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंकित शुक्ला उर्फ शंशाक पुत्र सूर्यप्रकाश, आयुष पुत्र सूर्यप्रकाश निवासी नरकसा अम्बेडकर नगर थाना कादरीगेट तथा ओमजी पुत्र नन्हें कठेरिया निवासी नारायणपुर थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है।पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे आर्थिक लाभ के उद्देश्य से गांजा की सप्लाई करते थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कम्पिल पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितिन चौधरी, उप निरीक्षक दिनेश कुमार, उप निरीक्षक हरीश कुमार, कांस्टेबल गुलशन ध्रुव, कांस्टेबल कुलदीप शर्मा, कांस्टेबल सुमित कुमार एवं चालक जयकुमार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।












