फिट इण्डिया महिला सप्ताह-2026 के अंतर्गत जूडो एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन। अभिषेक कुमार, क्रीडाधिकारी गाजियाबाद

फिट इण्डिया महिला सप्ताह-2026 के अंतर्गत जूडो एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन। अभिषेक कुमार, क्रीडाधिकारी गाजियाबाद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी

गाजियाबाद। अभिषेक कुमार, क्रीडाधिकारी, गाजियाबाद ने अवगत कराया कि फिट इण्डिया महिला सप्ताह-2026 का आयोजन दिनांक 06 से 08 गार्च, 2026 तक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त आदेशों के अनुपालन में इस कार्यालय द्वारा महामाया स्पोर्टस स्टेडियम, गाजियाबाद में दिनांक 07 व 08 मार्च, 2026 को अपरान्ह 03.00 बजे से जूनियर बालिका वर्ग में जूडो एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन 04-04 भार वर्ग में किया जाना है। उपरोक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली बालिका खिलाडियों को जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा, तथा विजेता/उपविजेता प्रतियोगी खिलाडियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों की प्रविष्टि निःशुल्क होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें