अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो व धर्मांतरण मामले में ₹25 हजार का इनामी आरोपी कैफ गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिलीपपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं धर्म संपरिवर्तन से संबंधित मामले में वांछित ₹25,000 के इनामी अभियुक्त कैफ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, थाना दिलीपपुर पुलिस ने अभियुक्त कैफ को थाना क्षेत्र के सिंगठी खालसा स्थित आंवला की बाग के पास से गिरफ्तार किया।आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












