प्रयागराज: कल आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं-12वीं के लाखों छात्रों की धड़कनें तेज
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कल, यानी 25 अप्रैल को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने जा रहा है।
रिजल्ट की घोषणा दोपहर 12:30 बजे की जाएगी, जिसकी आधिकारिक जानकारी परिषद द्वारा साझा की गई है। छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट [upmsp.edu.in](http://upmsp.edu.in) पर देख सकेंगे।
इस बार बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया है, और सभी को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है। परिषद ने रिजल्ट प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
महत्वपूर्ण बातें:
– रिजल्ट जारी होने की तारीख: 25 अप्रैल 2025
– समय: दोपहर 12:30 बजे
– वेबसाइट: [upmsp.edu.in](http://upmsp.edu.in)
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के समय रोल नंबर और अन्य विवरण पहले से तैयार रखें, ताकि कोई दिक्कत न हो।
‘दैनिक चक्र’ की टीम सभी छात्रों को शुभकामनाएं देती है!
पाकिस्तान ने BSF जवान को पकड़ा, भारत-पाक रेंजर्स के बीच रिहाई को लेकर बातचीत












