उज्जैन में इंटरनेशनल किन्नर अखाड़े की काली नंद गिरी सुर्खियों में।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
उज्जैन में इंटरनेशनल किन्नर अखाड़े की हाल ही में हुई बैठक के दौरान 4 नए महामंडलेश्वरों का पट्ठा अभिषेक किया गया इनमें से 27 वर्षीय अघोरी, काली नंद गिरी दिगंबर अघोरी माता, सबसे ज्यादा चर्चा में है। वे देश की सबसे कम उम्र में महामंडलेश्वर बनने वाली सबसे कम उम्र की किन्नर बताई जाती है। काली नंद गिरी अपने अघोरी स्वरूप के कारण भी सुर्खियों में है। इतना ही नहीं, वे शरीर पर चिता की राख लगती हैं, काले वस्त्र पहनती हैं, नाक में बड़ी नथ और भयंकर खुली जटाओं में नजर आती है। किन्नर अघोरी माता काली नदी गिरी जी को देश की 18 भाषाओं का ज्ञान है। वे अक्सर कर में यात्रा करती हैं। और दावा किया जाता है कि वह कर के अंदर भी नरमुंड रखती हैं।












