फतेहपुर पुलिस प्रशासन में कसावट: एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने खागा सीओ कार्यालय का किया गहन निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फतेहपुर पुलिस प्रशासन में कसावट: एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने खागा सीओ कार्यालय का किया गहन निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

मंडल संवाददाता अमित चौहान

फतेहपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से शुक्रवार 16 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा क्षेत्राधिकारी खागा कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव तथा लंबित मामलों की स्थिति का गहनता से परीक्षण किया गया।
एसपी ने कार्यालय में मौजूद अपराध रजिस्टर, शिकायत पंजिका, लंबित विवेचनाएं एवं अन्य प्रशासनिक अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाया जाए ताकि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विवेचनाओं में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खागा सहित कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें