कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 11 पीड़ित महिलाओं को रैस्कयू किया गया अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 03 अभियुक्त (संचालक/मैंनेजर) गिरफ्तार,
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
उक्त सम्बन्ध मे श्री अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सहायक ,इंदिरापुरम व थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरोवर पोर्टिको होटल, थाना क्षेत्र कौशाम्बी से अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 11 पीड़ित महिलाओं को रैस्कयू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 03 अभियुक्त (संचालक/मैंनेजर) गिरफ्तार, व अवैध मादक पदार्थ एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद। कार्यवाही का विवरणः- आज दिनांक 11.02.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि सरोवर पोर्टिको होटल, महागुन मॉलसेक्टर 3 एफ वैशाली में भोली-भाली गरीब महिलाओं को बहला फुसलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम व थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा सरोवर पोर्टिको होटल, महागुन मॉलसेक्टर 3 एफ वैशाली में चल रहे अनैतिक देह व्यापार में 11 पीड़ित महिलाओं को रेस्कयू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार में सम्मलित 03 अभियुक्तगण 1. राहुल शर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद नि) फ्वैट नं0-303 मैट्रो स्वीट्स अपार्टमेंट से 0-4 वैशाली थाना कौशाम्बी गाजियाबाद उम्र करीब 46 वर्ष 2. अंकित चौहान पुत्र नेपाल सिंह निवासी कासिमपुर पावर हाउस थाना जवा जिला अलीगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष 3. सुनील पुत्र भूरे सिंह निवासी ग्राम दभी थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ उम्र करीब 39 वर्ष को 01 पुडिया अवैध गांजा व 01 छोटी पुडिया अवैध चरस एवं आपत्ति जनक सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया व 04 अभियुक्त 1. सुमित रावत पुत्र महावीर सिंह रावत निवासी नियर दुर्गापुर शिवराजपुर नियर झण्डापुर कोटद्वार उत्तराखण्ड 2. राहुल 3. निर्दोष 4. अफजल भागने में सफल रहे। उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधि नियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तगण व पीडिता महिलाओं से पूछताछ की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्तगण द्वारा अनैतिक कमाई करने के लालच से रैस्क्यू महिलाओं से अनैतिक देह व्यापार कराकर ग्राहकों से पैसे लिये जाते है, अभि युक्तगण द्वारा महिलाओं को काम दिलाने व पैसों का लालच देकर बहला फुसलाकर प्रतिदिन अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। इस कार्य को करने में ग्राहकों से भारी धनराशि लेकर कुछ रुपये महिलाओं को भरण पोषण हेतु दिया जाता था। इसमें विदेशी महिलाओं के बारे में भी इसी कृत्य को कारित किये जाने की भी सूचना प्राप्त हुई है, जिसके सम्बंध में जाँच की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व
पता:-1.राहुल शर्मा पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी फ्वैट नं0-303 मैट्रो स्वीट्स अपार्ट मेंट से 0-4 वैशाली थाना कौशाम्बी गाजियाबाद उम्र 46 वर्ष (संचालक मैंनेजर)।
2.अंकित चौहान पुत्र नेपाल सिंह निवासी कासिमपुर पावर हाउस थाना जवा जिला अलीगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष।
3. सुनील पुत्र भूरे सिंह निवासी ग्राम दभी थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ उम्र करीब 39 वर्ष।
वांछित अभियुक्तगण का नाम व पताः-1. सुमित रावत पुत्र महावीर सिंह रावत निवासी नियर दुर्गापुर शिवराजपुर नियर झण्डापुर कोटद्वार उत्तराखण्ड(फरार)। 2.राहुल (फरार)।3.निर्दोष (फरार)।4.अफजल (फरार)।बरामदगी का विवरण:-आपत्तिजनक सामग्री एवं अवैध मादक पदार्थ (01 पुड़िया अवैध गांजा की, 01 पुड़िया अवैध चरस की) बरामद गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कौशाम्बी पर अनैतिक देह व्यापार कराने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली प्लिस टीमः-सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम व थाना कौशाम्बी पुलिस टीम ।












