चारु काव्यांगन के तत्वावधान में कवि सम्मेलन विधिवत हुआ सम्पन्न
संवाददाता पवन सूर्यवंशी लखनऊ
लखनऊ!साहित्यिक शुचिता एवं हिंदी को समर्पित संस्था चारु काव्यांगन द्वारा आयोजित कविसम्मेलन खादी महोत्सव, संस्कृति संस्थान,लखनऊ में विधिवत सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता श्रेष्ठ ग़ज़लकार श्री कुँवर कुशुमेश जी ने की। मुख्य अतिथि न्यायधीश मनोरमा श्रीवास्तव जी रहीं।
कार्यक्रम का संचालन रेनू द्विवेदी द्वारा किया गया।
काव्य समारोह का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के बाद डॉ निशा सिंह नवल की सुमधुर वाणी वन्दना से हुआ। समारोह में उपस्थित सभी काव्य मनीषियों का स्वागत श्रीशचंद्र दीक्षित जी ने किया। अपनी गरिमामई उपस्थिति एवं काव्यात्मक प्रस्तुतियों से जिन जिन विद्वतजनों काव्य मनीषियों ने काव्य समारोह को ऊंचाइयां प्रदान की श्री कुँवर कुशुमेश जी, सुश्री मनोरमा श्रीवास्तव जी, श्रीश चन्द्र दीक्षित जी,डॉ शरद पांडेय शशांक जी, डॉ निर्भय नारायण गुप्त जी, गोबर गणेश जी,विकास वाजपेयी जी, प्रशांत पांडेय जी,डॉ निशा सिंह नवल जी, उमा लखनवी जी, गायत्री जोशी जी, सीमा श्रीवास्तव जी,स्वाति मिश्रा जी,प्रशांत शुक्ल जी,अखिलेश सिंह जी,हुसैन राही जी आदि।
समारोह के अंत में पधारे काव्य मनीषियों का आभार व्यक्त विनोद कुमार द्विवेदी(आयोजक) ने किया।












