क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोहंडौर क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोहंडौर क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण वैस द्वारा थाना प्रभारी कोहंडौर के साथ थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया गया तथा व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।जनपद प्रतापगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मां बेला देवी धाम का निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें