स्मृति अंडर-14 क्रिकेट कप का फाइनल संपन्न, पुलिस लाइन रेड बनी विजेता
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ ।पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में आयोजित स्मृति अंडर-14 क्रिकेट कप का फाइनल मैच आज पुलिस लाइन रेड प्रतापगढ़ एवं एस.एस.एस. क्रिकेट एकेडमी रायबरेली के मध्य खेला गया। पुलिस लाइन रेड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 24.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 144 रन बनाए। टीम की ओर से अप्रित ओझा ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। रायबरेली की ओर से गेंदबाजी करते हुए सारदा सिंह ने 34 रन देकर 03 विकेट प्राप्त किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.एस.एस. रायबरेली की टीम 23.5 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से चित्रांश पाण्डेय ने 36 रन बनाए। पुलिस लाइन रेड की ओर से आयुष ने उत्कृष्ट गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 05 विकेट हासिल किए और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।फाइनल में विजयी टीम को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिव नारायण वैस तथा प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।मैच में एम्पायर की भूमिका घनश्याम एवं रामविलास ने निभाई, जबकि स्कोरर मानस एवं प्रज्ज्वल सिंह रहे। कमेंट्री आरक्षी अरविन्द कुमार मौर्या द्वारा की गई।
ये भी पढ़ें क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोहंडौर क्षेत्र में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा












