थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 14 एटीएम कार्ड व 02 मोबाइल फोन बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 23.02.26 को वादी गणेश पुत्र हीरालाल ने थाना खोड़ा पर लिखित तहरीर दी और बताया कि दिनांक 14.02.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे एटीएम को चैंज कर कुल 80,000 रुपये निकाल लिये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खोड़ा पर धारा 303(2),318 (4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 24.02.2026 को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं अन्य मैनुअल इनपुट की मदद से 01 अभियुक्त अजीत कुमार शाह पुत्र श्री महेश शाह निवासी फूहरी महिनाथपुर रहिका मधुबनी बिहार वर्तमान पता मोहल्ला दीपक विहार नियर लैबर चौक खोडा कालौनी थाना खोड़ा, गाजियाबाद उम्र करीब 32 वर्ष को 04 एटीएम व 2 मोबाइल फोन सहित कविता पैलेस के पास खोड़ा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि साहब दिनांक 14.02.2026 को मैं HITACHI ATM जो साहिल पब्लिक स्कूल के पास दीपक विहार खोड़ा में है के पास खड़ा था। एक व्यक्ति पैसा निकालने के लिए आया था उससे पैसा नहीं निकाले जा रहे थे तो उसने मेरी मदद ली। मैंने उससे कहा कि भाई अपना एटीएम कार्ड मुझे दो मैंने उससे पिन नम्बर पूछा। इसके बाद मैंने जानबूझकर पिन नम्बर गलत डाल दिया और उससे कहा कि इस एटीएम में पैसा नहीं है, आप किसी अन्य एटीएम से पैसे निकाल ले। मैंने इसी बीच उसका एटीएम, अपने पास पहले से मौजूद बैंक आफ इंडिया एटीएम कार्ड से बदल दिया था उसके जाने के पश्चात मैंने उसके एटीएम कार्ड से एक्सिस बैंक का एटीएम जो एलआईसी बिल्डिंग, दीपक विहार के पास है से मैंने कुल 05 बार ट्रांजेक्शन करके 50,000 रूपये निकाले थे। इसके उपरान्त मैंने जैन कम्यूनिकेशन, दीपक विहार से ये वीवो का मोबाइल जो मुझसे बरामद हुआ है कुल 32,000 रूपये में खरीदा था। जिसमें से 30,000 रूपये उसी एटीएम कार्ड से स्वैप कराके व 02 हजार रूपये नगद देकर खरीदा था। साहब मुझसे गलती हो गयी है। मैं भविष्य में ऐसा अपराध कभी नहीं करूंगा। अभियुक्त से उपयोग किये गये एटीएम कार्ड तथा 50,000 की धनराशि के बारे में पूछा तो बताया कि साहब वो एटीएम कार्ड कहीं गिर गया है और जो 50,000 रूपये मैंने निकाले थे वो मैंने अपनी मौज मस्ती में खर्च कर दिये है। गिरफ्तार अभिवक्त का नाम पताः-अजीत कुमार शाह पुत्र श्री महेश शाह निवासी फूहरी महिनाथपुर रहिका मधुबनी बिहार वर्तमान पता मोहल्ला दीपक विहार नियर लैबर चौक खोड़ा कालौनी थाना खोड़ा, गाजियाबाद उम्र करीब 32 वर्ष ।बरामदगी का विवरणः-04 एटीएम कार्ड व 02 मोबाइल फोन बरामद।गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः -गिरफ्तार अभियुक्त अजीत कुमार शाह के विरुद्ध थाना खोड़ा पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीमः-थाना खोडा पुलिस टीम ।












