हाथरस में नाबालिग किशोरी का अपहरण, इत्र कारखाने में काम करने वाला युवक नामजद

हाथरस में नाबालिग किशोरी का अपहरण, इत्र कारखाने में काम करने वाला युवक नामजद

संवाददाता – अश्वनी कुमार जिला – हाथरस

हाथरस जनपद के हसायन कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह मामला जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित भाई ने एक जनवरी 2026 को हसायन कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन 28 दिसंबर 2025 की शाम करीब छह बजे गांव के बाहर जंगल की ओर शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव में स्थित एक इत्र कारखाने में काम करने वाला युवक श्यामू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी देर तक किशोरी के वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। हसायन कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी श्यामू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है और नाबालिग किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें