के.पी. कम्युनिटी प्रयागराज में शिक्षकों का महाजमावड़ा, शांति विलास हॉस्पिटल ने किया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ आज के पी कम्युनिटी में माननीय सुरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल शिक्षक सम्मेलन एवं जमावड़ा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों के हितों, संगठन की मजबूती और सामाजिक सहभागिता को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर शांति विलास हॉस्पिटल की ओर से विशेष निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों का मुफ्त इलाज एवं ब्लड टेस्ट किया गया। अस्पताल के डायरेक्टर डाक्टर अजय शुक्ला और अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में पहुंचे लोगों ने शांति विलास हॉस्पिटल की इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड-ऑरेंज अलर्ट, सीएम योगी ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश












