कुंडा पुलिस का नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक सीओ अमरनाथ गुप्ता के नेतृत्व में अवैध साम्राज्य का भंडाफोड़

कुंडा पुलिस का नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक सीओ अमरनाथ गुप्ता के नेतृत्व में अवैध साम्राज्य का भंडाफोड़
​
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

​जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा सर्किल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कुंडा सीओ (CO) अमरनाथ गुप्ता के कुशल निर्देशन में मानिकपुर पुलिस ने नशा का अवैध कारोबार करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

​82 हजार का मादक पदार्थ बरामद
पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही में नशा तस्करों के पास से लगभग 82 हजार रुपये की कीमत का अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए तस्करों को पुलिस रिमांड पर लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो इस काले कारोबार की कई परतें खुल गईं। रिमांड के दौरान तस्करों ने कबूला कि नशे के इस अवैध साम्राज्य के मुख्य सूत्रधार राजेश मिश्र और दीपक मिश्र हैं। ये दोनों ही इस क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई का नेटवर्क संचालित करते थे।

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर नेटवर्क की कमर तोड़ने का काम किया है।

इस बड़ी कार्यवाही पर कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता ने कहा, पुलिस का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं, बल्कि अपराध को जड़ से खत्म करना है। हम तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर रहे हैं ताकि भविष्य में कोई भी क्षेत्र में नशा तस्करी करने की जुर्रत न कर सके। पुलिस की इस लगातार और सख्त कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मानिकपुर पुलिस की इस सफलता को नशामुक्ति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें