बड़ा हादसा: टायर फटने से पेड़ से टकराई कांवड़ियों से भरी छोटा हाथी, सात घायल

एटा-टूंडला मार्ग पर बड़ा हादसा: टायर फटने से पेड़ से टकराई कांवड़ियों से भरी छोटा हाथी, सात घायल

संवाददाता – योगेंद्र सिंह. सकरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा-टूंडला मार्ग पर जरनी सैयद मजार के पास रविवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया जब कांवड़ियों से भरी छोटा हाथी सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टकरा गई। बताया गया कि वाहन का टायर फटने से छोटा हाथी अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से भिड़ गई।

इस हादसे में सात कांवरिये घायल हुए हैं। सभी कांवरिये राजस्थान के धौलपुर से सोरोंजी गंगाजल लेने जा रहे थे। सूचना पाकर जरनी कला चौकी इंचार्ज तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरतरा भिजवाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, टायर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल वाहन को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया गया।

ये भी पढ़ें 23 बर्षों के शैक्षणिक कार्य के बाद शिक्षक को दी विदाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें